समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार के हालिया मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने विशेष रूप से सपा से आए बागी नेता Manoj Pandey को दिए गए महत्वपूर्ण विभाग का जिक्र करते हुए तंज कसा। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा— “अपने लोग फिस्स, आन गांव के सिद्ध,” जिसे बीजेपी के भीतर हो रहे विभागीय संतुलन पर कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है। मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे राज्य सरकार का बेहद अहम विभाग माना जाता है।

हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दो कैबिनेट मंत्रियों और चार राज्य मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया है। इसमें भूपेंद्र चौधरी को एमएसएमई विभाग, जबकि कई अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

Virendra Singh से सुनिए -मंत्रियों को झुनझुना, बड़े दावो की हो गई फ़ज़ीहत

शेयर करना
Exit mobile version