मनोरंजन डेस्क : 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर हर साल विजय सलगांवकर की फैमिली से जुड़ा मीम सोशल मीडिया पर छाया रहता है, लेकिन इस बार मामला सिर्फ मीम्स तक सीमित नहीं रहा बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक धमाका भी देखने को मिला है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ (दृश्यम द कन्क्लूजन) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसने पहले ही दिन अपनी जबरदस्त कमाई से सभी को हैरान कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच एडवांस बुकिंग के समय से ही जो क्रेज देखा जा रहा था, उसने बॉक्स ऑफिस के पुराने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गांधी जयंती की छुट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए फिल्म ने देश भर में लगे 15,735 शोज के जरिए अपने ओपनिंग डे पर शानदार 66.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये रहा है। विदेशों से भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है, जिससे इसका पहले दिन का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 95.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस बंपर ओपनिंग के साथ ही अजय देवगन ने अपने 34 साल के लंबे फिल्मी करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल कर ली है और शाहरुख खान तथा सलमान खान जैसे बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ दिया है।

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम का सीधा रीमेक न होकर एक नए और रोमांचक प्लॉट के साथ आई है, जिसे क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से ही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है। जानकारों का मानना है कि पहले वीकेंड तक यह फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगी। फिल्म की इस तूफानी शुरुआत से ट्रेड एनालिस्ट्स में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है।

‘Drishyam The Conclusion’ देखने सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़, दर्शकों ने बताया कैसा लगी Film...

शेयर करना
Exit mobile version