उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक बेहद दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के पकड़ी रेंज अंतर्गत जंगल के एक गहरे नाले को पार करते समय मां और उनके दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा राजा टोला की निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे और बेटी के साथ अपने ससुराल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में जंगल का नाला पड़ता था। नाले के पास पहुंचने पर जब उन्हें पार जाने के लिए कोई नाव नहीं मिली, तो महिला ने बच्चों के साथ पैदल ही नाला पार करने का फैसला किया।

अंदाजा न होने के कारण जैसे ही वे नाले के बीच में पहुंचे, गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गए और तीनों डूब गए। स्थानीय लोगों को जब तक घटना की जानकारी मिली, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई में जुटी है।

''6 महीने के अंदर देंगे 1 लाख नौकरी'',Gorakhpur से CM Yogi ने किया बड़ा ऐलान

शेयर करना
Exit mobile version