नई दिल्ली: सत्यवती कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार देर रात छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्रों ने वजीरपुर गांव के पास हंगामा किया और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक झगड़े में शामिल छात्र वहां से फरार हो चुके थे।

गोली चलने की भी चर्चा, पुलिस ने किया इनकार

सूत्रों के अनुसार, झड़प के दौरान गोली भी चली, हालांकि पुलिस ने गोली चलने की बात से इनकार किया है। पुलिस को मौके से दो क्षतिग्रस्त वाहन मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सत्यवती कॉलेज के छात्र अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच झगड़े की बात सामने आई है।

क्राइम और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों छात्रों का मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) भी कराया है।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर तनातनी की आशंका

प्रारंभिक जांच में विवाद का संबंध छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों के बीच चल रही तनातनी से बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर झगड़े में शामिल अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब फ्री Transaction पर पड़ेगी चार्ज की मार जानिये कितना पड़ेगा जेब पर असर..

शेयर करना
Exit mobile version