नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी और टेक दिग्गज एलन मस्क ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में वैश्विक मंदी और भविष्य की तकनीक का हवाला देते हुए लोगों को रिटायरमेंट के लिए बचत बंद करने की बेहद चौंकाने वाली सलाह दी है। मस्क का मानना है कि आने वाले एक-दो दशकों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स हर चीज को इतना सस्ता और सुलभ बना देंगे कि बुरे वक्त के लिए पैसे बचाना एक पुरानी और पिछड़ी दुनिया की आदत बनकर रह जाएगी। मस्क के इस दावे पर निवेश और वित्तीय सलाहकार ने करारा पलटवार किया है।

निवेश सलाहकार के मुताबिक, मस्क के इस तकनीकी भविष्य से तो वे सहमत हैं कि मशीनें कठिन काम आसान कर देंगी, लेकिन उनकी बचत बंद करने की सलाह पूरी तरह जोखिम भरी और गलत है। एक्सपर्ट का तर्क है कि रोबोट से चलने वाली दुनिया में जब नौकरियां और इंसानी कमाई घटने लगेगी, तब असली संपन्नता केवल उन लोगों के पास होगी जो रोबोट, फैक्ट्रियों और उनके पीछे की कंपनियों (उत्पादक पूंजी) के मालिक होंगे।

जाने एक्सपर्ट ने क्या कहा

आम इंसानों के लिए उस संपन्नता में हिस्सेदारी का एकमात्र जरिया म्यूचुअल फंड और मासिक एसआईपी (SIP) ही है, जिसके जरिए वे इन कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं। एक्सपर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि मस्क की बात मानकर बचत रोकना भारी पड़ सकता है, क्योंकि अगर भविष्य आने में देरी हुई, तो बिना बचत वाले लोग बड़ी मुसीबत में फंस जाएंगे। इसलिए मशीनों से चलने वाले भविष्य को रुकने की नहीं, बल्कि एसआईपी के जरिए उसमें अपनी हिस्सेदारी सुरक्षित करने की वजह समझना चाहिए ।

Ram Mandir चढ़ावा कांड में SIT का एक्शन,ट्रस्ट पदाधिकारियों के अयोध्या से बाहर जाने पर रोक

शेयर करना
Exit mobile version