PM Kisan Samman Nidhi Yojana 23rd Installment 2026 : इस बार देश के अन्नदाताओं को ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त आज यानी शनिवार, 20 जून को किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। बंगाल में जीत के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान की 23वीं किस्त के तौर पर किसानों को 2-2 हज़ार रुपये का तोहफ़ा दिया है।

PM किसान योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें

  • इसके लिए सबसे पहले PM किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें
  • अब अपना राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें
  • गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें, पूरे गांव के बेनिफिशियरी की लिस्ट खुल जाएगी

जाने क्या है PM किसान सम्मान निधि योजना

PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये होता है। यह स्कीम साल 2018-19 में शुरू हुई थी। फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही का पैसा आज 20 जून को क्रेडिट किया जाएगा। पिछली किस्त 13 मार्च को आई थी। इस बार किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। जबकि पिछले साल पहली तिमाही की किस्त अगस्त में आई थी। आप pmkisan.gov.in पर अपना स्टेटस और बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम चेक कर सकते हैं। PM किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के बारे में आपको हर लाइव अपडेट यहां मिलेगा।

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे चेक करें PM किसान का स्टेटस

  • स्टेटस चेक करने के लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
  • अब अपना स्टेटस चेक करने के लिए नो योर स्टेटस पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड डालें, फिर OTP से वेरिफाई करें
  • अगर eKYC स्टेटस पर ग्रीन टिक है, तो इसका मतलब है कि आपके अकाउंट में पैसे क्रेडिट हो जाएंगे

'विभाजन के कारण पिछड़े, मुगलों-अंग्रेजों ने खोखला बनाया', झांसी में गरजे CM Yogi

शेयर करना
Exit mobile version