उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 15 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कई के विभागों में फेरबदल के साथ अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, मुख्य सचिव (CS) शशि प्रकाश को अपर मुख्य सचिव (ACS) नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव को नया कृषि उत्पादन आयुक्त (APC) बनाया गया है, साथ ही उनके पास नमामि गंगे का प्रभार भी बना रहेगा। इसके अलावा, एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि एम.के.एस. सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय एवं परियोजना निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख प्रशासनिक नियुक्तियों में अजय चौहान को यूपीडा (UPEIDA) के CEO का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, कृष्ण कुमार को मंडलायुक्त झांसी और चन्द्र शेखर को CEO कृषि सिंचाई योजना बनाया गया है। इसके अलावा भूपेंद्र एस. चौधरी को सचिव यूपी मानवाधिकार आयोग, देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव प्रशासनिक सुधार तथा प्रवीण मिश्रा को प्रबंध निदेशक यूपी एससी वित्त विकास निगम नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में आलोक कुमार-द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार-तृतीय को प्रमुख सचिव वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना का चार्ज सौंपा गया है, जबकि पंधारी यादव को प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना के पद पर तैनात किया गया है।

दिल्ली में कल होगी INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक, तैयारियां कैसी? देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

शेयर करना
Exit mobile version