सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में बड़ी राहत मिली है। सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मामले में राहुल गांधी को दोषमुक्त कर दिया है।
यह मामला करीब 8 साल पुराना बताया जा रहा है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया गया था।
अब सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को इस मामले में राहत मिली है।



