लखनऊ: PNB करेंसी चेस्ट मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मामले में PNB मैनेजर अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। NIA ने अमित कुमार को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। अमित कुमार को मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।
मामले में 17.29 करोड़ के नकली नोट बरामद मिले थे। इस संबंध में सदर बाजार थाने में FIR दर्ज की गई थी। अब NIA ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी तलाश जारी है।
NIA के रडार पर अब कई और संदिग्ध
NIA की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। एजेंसी अब इस मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। बैंक रिकॉर्ड, करेंसी चेस्ट में नकदी की आवाजाही और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका समेत कई पहलुओं की जांच की जा रही है। जगाधरी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिनंदन के मुताबिक, अमित कुमार से NIA अपने स्तर पर पूछताछ करेगी। उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।














