Apple के सबसे पॉपुलर iPhones में से एक iPhone 16 पर इस समय सेल चल रही है। इसका फायदा उठाकर आप करीब 20,000 रुपये तक बचा सकते हैं। आपको बता दें कि पिछले साल दुनिया भर में सबसे ज़्यादा बिकने वाले इस iPhone में कई सारे शानदार फीचर्स हैं। iPhone 17 के लॉन्च होने के बाद भी इसकी बिक्री कम नहीं हुई है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी शानदार लुक, दमदार फीचर्स और Apple एक्सपीरियंस के लिए iPhone लेना चाहते हैं, तो यह iPhone 16 एक बढ़िया चॉइस हो सकता है। आइए एक नज़र डालते हैं कि इस iPhone में क्या-क्या फीचर्स हैं और इसे किस कीमत पर घर लाया जा सकता है।

फोन में मिलेगा ये फीचर्स

2024 में लॉन्च हुए iPhone 16 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट, HDR कंटेंट सपोर्ट और 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। A18 प्रोसेसर वाला यह iPhone मल्टीटास्किंग और Apple इंटेलिजेंस फीचर्स को आसानी से हैंडल कर लेता है। हाई परफॉर्मेंस के साथ-साथ यह प्रोसेसर एफिशिएंट भी है और आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स के साथ कम्पैटिबल है। इसमें पीछे की तरफ 48MP+12MP का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा है। यह iPhone फुल चार्ज पर 22 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है। लोग इस iPhone को इसकी कम कीमत, शानदार फीचर्स और सॉफ्टवेयर सपोर्ट की वजह से पसंद करते हैं।

iPhone 16 पर कहां मिल रहा है डिस्काउंट ?

भारत में इस iPhone की शुरुआती कीमत 79,900 थी, लेकिन अब यह काफी सस्ता हो गया है। फोन फ्लिपकार्ट पर 16,000 रुपये के डायरेक्ट डिस्काउंट के बाद 63,900 रुपये में लिस्टेड है। अगर आप यह iPhone लेते हैं, तो आपको इतने पैसे नहीं देने होंगे। 16,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस पर 4,000 रुपये का बैंक ऑफर भी मिल रहा है। कुल 20,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद आप इस आईफोन को सिर्फ 59,900 रुपये में घर ला सकते हैं। इस कीमत पर यह एक शानदार फोन बन जाता है।

Google Pixel 10 को भी सस्ते में खरीदने का मौका

अगर आप एंड्रॉयड फोन पर डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं तो Amazon पर एक शानदार ऑफर लाइव है। पिछले साल लॉन्च हुए Google Pixel 10 को Amazon से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह फोन भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब आप Amazon के सभी ऑफर्स को मैच करने के बाद इसे 59,000 रुपये से भी कम में खरीद सकते हैं।

संविधान हत्या दिवस पर CM Yogi का कांग्रेस पर हमला, बोले- "सत्ता के लिए आपातकाल थोपा"

शेयर करना
Exit mobile version