नई दिल्ली: अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने गुरप्रीत सिंह को वांटेड घोषित किया है। FBI ने उसके खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। गुरप्रीत सिंह पर अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और संगठित अपराधों से जुड़े होने के आरोप लगाए गए हैं।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग से होने का आरोप

FBI के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह के संबंध जग्गू भगवानपुरिया गैंग से होने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसका नेटवर्क अमेरिका के कई क्षेत्रों में सक्रिय है, जिसमें कैलिफोर्निया समेत अन्य इलाके शामिल हैं।

अमेरिकी एजेंसियां संगठित अपराध और ड्रग तस्करी से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी अभियान के तहत FBI ने गुरप्रीत सिंह की तलाश तेज की है। FBI ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को गुरप्रीत सिंह से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वह उसे जांच एजेंसी के साथ साझा करें। एजेंसी ने कहा है कि मिली जानकारी अपराधी तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।

आरोपी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही

गुरप्रीत सिंह के खिलाफ जारी कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर अमेरिकी एजेंसियों के बढ़ते शिकंजे का हिस्सा मानी जा रही है। फिलहाल FBI और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं और आरोपी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Anti Paper Leak Bill पर PM Modi का ऐलान- 'पेपर लीक गैंग बख्शे नहीं जाएंगे'

शेयर करना
Exit mobile version