डेस्क : अमेरिका की सरकारी बेनिफिट स्कीम में कथित धोखाधड़ी के मामले में भारत में जन्मे मंजीत सिंह बेदी का नाम FBI की मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स लिस्ट में शामिल किया गया है। आरोप है कि मंजीत ने मार्च 2024 से जून 2025 के बीच अमेरिकी सरकार की एक सरकारी लाभ योजना में धोखाधड़ी की।
जांच के मुताबिक, इस कथित फ्रॉड के जरिए अमेरिकी सरकार को करीब 6 लाख डॉलर का नुकसान हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने मंजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 1.5 लाख डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है।
बता दे कि FBI की मोस्ट वांटेड फ्रॉडस्टर्स लिस्ट में नाम आने के बाद मंजीत सिंह बेदी की तलाश तेज कर दी गई है। वही अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंजीत सिंह बेदी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच अमेरिकी एजेंसियां कर रही हैं। FBI की ओर से उसकी गिरफ्तारी के लिए आम लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। एजेंसी ने उसकी जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए घोषित इनाम का भी उल्लेख किया है।
फिलहाल मंजीत सिंह बेदी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और अमेरिकी एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी हैं। मामले में आगे की जांच के आधार पर अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।



