Apple ने अपने सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 के दौरान ऑफिशियली iOS 27 पेश कर दिया है। कंपनी का यह नया ऑपरेटिंग सिस्टम iPhone यूज़र्स के लिए कई बड़े बदलाव और AI बेस्ड फीचर्स लेकर आया है। Apple का दावा है कि iOS 27 न सिर्फ पहले से फास्ट होगा, बल्कि यूज़र्स को Siri AI और Apple Intelligence के ज़रिए एक नया एक्सपीरियंस भी मिलेगा। iOS 27 में Apple ने अपने Liquid Glass डिज़ाइन को और बेहतर बनाया है। अब यूज़र्स अपनी पसंद के हिसाब से इंटरफ़ेस की ओपेसिटी को एडजस्ट कर पाएंगे।

इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि नए अपडेट के बाद ऐप्स 30 परसेंट तक तेज़ी से खुलेंगे, जबकि Photos ऐप में फोटोज़ 70 परसेंट तक तेज़ी से लोड होंगी। Air Drop ट्रांसफर स्पीड को भी 80 परसेंट तक बेहतर किया गया है। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत नया Siri AI है। Apple ने अब Siri को एक अलग ऐप के तौर पर पेश किया है जहाँ यूज़र्स अपनी पुरानी बातचीत देख सकते हैं और नई शुरू कर सकते हैं। Siri AI अब Apple के Foundation मॉडल और Google के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल करता है, जिससे यह पहले से ज़्यादा स्मार्ट और काम का हो गया है।

AI बेस्ड फोटो एडिटिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए

सफारी, फोटोज, वॉलेट और शॉर्टकट्स जैसे ऐप्स में भी एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स शामिल हैं। सफारी अब अपने टैब्स को टॉपिक के हिसाब से ऑर्गनाइज़ कर सकता है और वेबसाइट पर प्राइस या स्टॉक बदलने पर यूज़र्स को नोटिफाई भी कर सकता है। वहीं, फोटोज ऐप में स्पेशल रीफ्रेमिंग, एक्सटेंड और AI बेस्ड फोटो एडिटिंग जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं।

iOS 27 में फ़ोन और मेल ऐप्स के बीच बेहतर इंटीग्रेशन भी देखने को मिलेगा। कॉल कॉन्टेक्स्ट फ़ीचर की मदद से, किसी बिज़नेस को कॉल करते समय स्क्रीन पर ज़रूरी जानकारी दिखाई देगी। मैसेज और मेल ऐप्स में स्मार्ट सुझाव भी होंगे, जो यूज़र्स को तुरंत रिमाइंडर बनाने और नोट्स सेव करने में मदद करेंगे। Apple ने यह भी घोषणा की है कि iOS 27 इस साल के आखिर में iPhone 11 सीरीज़ और उसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध होगा। हालाँकि, Apple इंटेलिजेंस और कुछ एडवांस्ड AI फ़ीचर्स के फ़ायदे शुरू में सिर्फ़ iPhone 15 Pro और नए मॉडल्स के यूज़र्स को ही मिलेंगे। कुल मिलाकर, iOS 27 को Apple के अब तक के सबसे बड़े AI-फ़ोकस्ड अपडेट्स में से एक माना जा रहा है।

"शटला तो गईला" INDIA गठबंधन को लेकर मंत्री Sanjay Nishad ने सपा को दिया सुझाव, सुनिए!

शेयर करना
Exit mobile version