देशभर में महंगाई का एक और झटका लगा है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा कर दिया गया है, साथ ही महानगरों में CNG और PNG भी महंगी हो गई है। राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।
प्रमुख महानगरों में कमर्शियल LPG के नए दाम
- दिल्ली: कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा होने के बाद अब कीमत 2,747.50 रुपये पहुंच गई है।
- मुंबई: कमर्शियल LPG की नई कीमत बढ़कर 2,701 रुपये हो गई है।
- चेन्नई: यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में इजाफा होने के बाद यह 2,916.50 रुपये हो गई है।
CNG और PNG के बढ़े हुए दाम
PNG (पाइपयुक्त प्राकृतिक गैस): पीएनजी के दामों में भी 1 रुपये का इजाफा किया गया है।
मुंबई में CNG: सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं, जिससे अब इसकी नई कीमत 88 रुपये प्रति किलो हो गई है।














