मुंबई। हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने 83 साल की उम्र में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। अपने हालिया ब्लॉग में बिग बी ने बताया कि उन्होंने एक ही दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग पूरी की है।

ब्लॉग में साझा की जानकारी

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए अपने प्रशंसकों से लगातार जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग पर दिनभर की व्यस्त दिनचर्या साझा करते हुए बताया कि उन्होंने एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग के साथ दो स्टिल फोटोशूट भी पूरे किए।

उन्होंने लिखा, “काम तो काम है। आज 12 शॉर्ट फिल्में शूट की हैं और दो स्टिल किए हैं, और अब आप पर काम कर रहा हूं।”

तैयारी और अनुशासन को बताया सफलता का मंत्र

ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि किसी भी काम से पहले पूरी तैयारी और अभ्यास बेहद जरूरी होता है। उनका मानना है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, काम के प्रति कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

इसके साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।

फैंस हुए प्रभावित

अमिताभ बच्चन की उम्र और उनकी कार्यक्षमता को देखकर फैंस काफी प्रभावित हैं। 83 वर्ष की उम्र में भी उनका काम के प्रति समर्पण और ऊर्जा लोगों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

‘कल्कि 2’ में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल ‘कल्कि पार्ट 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में वह एक बार फिर अश्वत्थामा की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा अपडेट, सवालों के घेरे में चंपत राय और अनिल मिश्रा | Ram Mandir

शेयर करना
Exit mobile version