उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 13 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई अहम जिलों और विभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

जारी हुई नई ट्रांसफर सूची के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त (Commissioner) बनाया गया है, जबकि वैभव श्रीवास्तव को बस्ती मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, शम्भू कुमार को बरेली का मंडलायुक्त और डॉ. लोकेश एम को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रशासनिक कसावट लाते हुए सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की हैं। सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का नया श्रमायुक्त (Labour Commissioner) बनाया गया है, प्रकाश बिन्दु को प्रबंध निदेशक PCDF और पुष्प राज सिंह को नोएडा का अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ACEO) नियुक्त किया गया है। साथ ही, सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव, डॉ. बलकार सिंह को सीईओ UPSIDA और अनिल ढींगड़ा को यूपी आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है।

Virendra Singh से सुनिए,यूपी में बम्पर तबादले,13 IAS इधर से उधर | UP News |

शेयर करना
Exit mobile version