नई दिल्ली : समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दतिया और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार बीजेपी ने निष्पक्ष चुनाव कराया, इसलिए नतीजे अलग दिखाई दिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जीत के बाद बीजेपी में भी लड्डू बांटे गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस बार बीजेपी ने फेयर चुनाव कराया। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने कुंदरकी जैसा चुनाव नहीं लड़ा।

बीजेपी पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला

वही सपा प्रमुख ने कुंदरकी चुनाव का जिक्र करते हुए बीजेपी पर आरोप लगाए और कहा कि जिस तरह का चुनाव कुंदरकी में लड़ा गया था, वैसा इस बार देखने को नहीं मिला। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर धार्मिक मुद्दों को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने हनुमान जी को नचाया। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में इस टिप्पणी का विस्तृत संदर्भ नहीं बताया।

अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर राजनीतिक तस्वीर अलग हो सकती है। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

''सदन चले या ना चले हम तो विरोध करेंगे...'' UP विधानसभा से गरजे चाचा Shivpal Yadav!

शेयर करना
Exit mobile version