देवरिया: हमीरपुर में हुए पिछले हादसे के बाद भी देवरिया का सेतु निगम कोई सबक लेता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले भाटपाररानी क्षेत्र की खंनुवा नदी पर बन रहे चखनी घाट पुल पर एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। करीब ₹16 करोड़ की लागत से बन रहे इस निर्माणाधीन पुल में अचानक एक लंबी दरार आ गई, जिसके बाद पुल के एक हिस्से का मलबे के रूप में गिर गया। जिस वक्त यह मलबा गिरा, वहां मजदूर काम कर रहे थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए।
देवरिया
➡16 करोड़ के निर्माणाधीन पुल में आई दरार
➡दरार के बाद पुल के हिस्से का मलबा गिरा
➡हादसे में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बचे
➡यूपी-बिहार को जोड़ने वाला चखनी घाट पुल
➡सेतु निगम लगा रहा घटिया सामग्री- ग्रामीण
➡गोरखपुर, लखनऊ की टीम जांच करने पहुंची@dmdeoria @UPGovt… pic.twitter.com/Aw21jnWNmv— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 4, 2026
पुल निर्माण पूरा होने से पहले ही इस तरह दरकने से निर्माण की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुल का निर्माण बेहद घटिया और मानकविहीन सामग्री से किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर और लखनऊ की तकनीकी टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी हैं, और अब दरार वाले प्रभावित हिस्से को गिराने की बात भी सामने आ रही है।
दूसरी तरफ, सेतु निगम के अधिकारी इस बड़ी लापरवाही पर कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और अपनी कमियां छुपाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सेतु निगम के अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने संज्ञान लिया है और जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।



