बरेली। बीडी जनता अस्पताल के संचालक चंद्र प्रताप पर एक स्टाफ नर्स ने तमंचे के बल पर होटल ले जाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, जो वारदात के बाद से फरार है।

12 जनवरी को शुरू की थी नौकरी, फिर शुरू हुआ उत्पीड़न

शाहजहाँपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह इज्जतनगर इलाके में किराए के मकान में रहती है। इसी साल 12 जनवरी को उसने बीडी जनता अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर काम शुरू किया था। आरोप है कि इसके बाद अस्पताल संचालक चंद्र प्रताप ने फोन पर अश्लील बातें करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे छेड़छाड़ तक बात पहुँच गई। विरोध जताने पर वह नौकरी से निकालने और शहर छोड़कर जाने की धमकी देता था।

अप्रैल में सैलरी देने के बहाने बुलाया, फिर दिखाया तमंचा

पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2026 में आरोपी ने उसे सैलरी देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जब उसने सैलरी माँगी तो आरोपी ने तमंचा निकालकर धमकाया और जबरन एक होटल ले गया, जहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटते वक्त आरोपी उसे बीच रास्ते पर छोड़कर फरार हो गया।

चुप्पी तोड़ने पर जान से मारने की धमकी

डर के कारण पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई, लेकिन आरोपी की धमकियाँ लगातार जारी रहीं। आरोप है कि गुरुवार को जब वह किसी काम से विश्वविद्यालय गई तो आरोपी वहाँ भी पहुँच गया। शुक्रवार को उसने रास्ते में घेर लिया और फिर सीधे उसके किराए के कमरे पर आ धमका। इसके बाद पीड़िता ने यूपी 112 को सूचना दी और इज्जतनगर थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

इलाहाबाद HC की लखनऊ पीठ का UP Police और गृह विभाग पर सख्त रुख, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

शेयर करना
Exit mobile version