Uttar-Pradesh: सुल्तानपुर में हवाई पट्टी पर आज भारतीय वायु सेना का भव्य युद्धाभ्यास हुआ हैं, जिसमें भारतीय फाइटर विमानों का शानदार एयर शो देखने को मिलेगा। यह युद्धाभ्यास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शक्ति प्रदर्शन के रूप में हुआ, जिसमें भारतीय वायु सेना के सबसे बेहतरीन लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इस रिहर्सल में राफेल, मिराज, सुखोई और जगुआर जैसे आधुनिक विमानों ने हिस्सा लिया।
बता दें, भारतीय वायु सेना के फाइटर विमानों ने इमरजेंसी लैंडिंग और टेकऑफ का रिहर्सल किया, जिससे उनकी उच्चतम क्षमता का पता चला। रिहर्सल के दौरान, विमानों ने एक के बाद एक एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग और टेकऑफ की प्रक्रिया का अभ्यास किया, जिसे ‘टच एंड गो’ कहा जाता है। इस अभ्यास में सुखोई, जगुआर और अन्य लड़ाकू विमानों ने अपने ऑपरेशन कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
आज के इस युद्धाभ्यास में दो शिफ्टों में एयर शो का आयोजन किया गया। पहला एयर शो दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और दूसरा एयर शो शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा। इन दोनों एयर शो में वायु सेना के अत्याधुनिक विमानों ने अपना कौशल और शक्ति प्रदर्शन किया।
यह आयोजन भारतीय वायु सेना की युद्ध संचालन में उच्चतम स्तर की तैयारी और दक्षता को दर्शाता है, जिससे हर भारतीय को अपनी सुरक्षा के प्रति गर्व महसूस हो। इस रिहर्सल के दौरान भारतीय वायु सेना के जवानों की तत्परता और क्षमता का स्पष्ट रूप से पता चला है।



