सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई नई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि असम में तीसरी बार और बंगाल में भी बीजेपी की सरकार बनने से साफ हो गया है कि जनता विकास और काम करने वाली सरकार को चुनती है।

उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता रही है। सीएम ने कहा कि चुनाव में बांटने और देश को कमजोर करने वालों को जनता ने हराया है।

योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पहले युवा पलायन करते थे, देवबंद की छवि धूमिल की गई थी और शहर में अक्सर दंगे होते थे। लेकिन 2017 के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई और दंगे बंद हो गए। अब सहारनपुर की कला को पहचान मिली है और यहां से दिल्ली तक की दूरी बस 2 घंटे की हो गई है।

सीएम ने यह भी बताया कि नोएडा में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन चुका है, जो प्रदेश और देश की उड़ान क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा।

Suvendu Adhikari के PA की हत्या पर Awadhesh Prasad ने कानून-व्यवस्था को लेकर BJP पर उठाए सवाल!

शेयर करना
Exit mobile version