सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कई ऐसे हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे थे, जिनमें लोग चलते-चलते ई-रिक्शा को बीच रास्ते में ही अचानक बंद कर देते थे। इस पूरी परेशानी के पीछे हाथ था एक चीनी ऐप का, जिसका नाम BAT BMS ऐप है। मौज-मस्ती और दूसरों को परेशान करने के लिए इस्तेमाल हो रहे इस ऐप पर अब भारत सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।
सरकार ने तुरंत हटाने के दिए आदेश
ई-रिक्शा चालकों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने सुरक्षा और डेटा संरक्षण पहलुओं की स्थापना से समीक्षा करने के बाद, इस चीनी ऐप को Google Play Store और Apple App Store से तुरंत हटाने के निर्देश दे दिए हैं। सरकार के इस फैसले से लाखों ई-रिक्शा चालकों ने राहत की सांस ली है।
यह ऐप आखिर कैसे काम करता था ?
तकनीकी रूप से समझें तो इस ऐप को चीनी कंपनी Shenzhen Grenergy Technology द्वारा विकसित किया गया था। यह मूल रूप से एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) इंटरफेस है। इसका काम ब्लूटूथ इनएबल्ड लिथियम-आयन बैटरी की पासवर्ड, हेल्थ, तापमान और वोल्टेज को वायरलेस तरीके से मॉनिटर करना था। ऐप की इसी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फायदा होगा कुछ लोग सड़क पर चल रहे ई-रिक्शा की बैटरी को रिमोटली बंद कर देते थे।
अचानक ई-रिक्शा कैसे रुक रहे थे ?
बता दे कि सड़क पर अचानक ई-रिक्शा उपभोक्ताओं के पीछे एक चीनी मोबाइल ऐप का हाथ था, जिसे Shenzhen Grenergy Technology द्वारा तैयार किया गया था। यह ऐप ब्लूटूथ इनएबल्ड लिथियम बैटरी की हेल्थ पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। यह ऐप वायरलेस तरीके से बैटरी की पासवर्ड, हेल्थ, तापमान और वोल्टेज को मॉनिटर करता था। आपको बता दें, यह एक बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम इंटरफेस के तौर पर काम करता था, ताकि ड्राइवर को बैटरी की सही स्थिति का पता चलता रहे।



