मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हाल ही में बॉबी देओल के साथ अपने पुराने रिश्ते और ब्रेकअप पर खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने उस दौर को याद करते हुए बॉबी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और कहा कि वे उस रिश्ते को आज भी बहुत अहमियत देती हैं।

‘वो मेरी जिंदगी का मैजिकल समय था’
पूजा भट्ट ने विक्की ललवानी के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि वे बॉबी देओल से प्यार करती थीं। उन्होंने कहा, “उनसे प्यार न करने की कोई वजह ही नहीं थी। हमारे साथ होना एक मैजिकल एक्सपीरियंस था। हालांकि, हमारा रिश्ता आगे नहीं चल सका और हमारे रास्ते अलग हो गए। मैं आज बैठकर यह नहीं बताना चाहती कि रिश्ता क्यों खत्म हुआ, जो हुआ सो हुआ।”

बॉबी के करियर की सफलता पर जाहिर की खुशी
पूजा ने बॉबी देओल के मौजूदा करियर ग्राफ पर खुशी जताते हुए कहा, “बॉबी अब शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। उनके करियर में जो उछाल आया है, उसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। मुझे फिल्म ‘एनिमल’ में उनका काम बहुत पसंद आया।” पूजा ने आगे कहा कि किसी भी पुराने रिश्ते को लेकर गरिमा और ग्रेस (मर्यादा) बनाए रखना बेहद जरूरी है, न केवल अपनी जिंदगी के लिए बल्कि उनके लिए भी जो कभी आपकी लाइफ का हिस्सा रहे हैं।

निजी जिंदगी का सफर
बता दें कि बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या देओल से शादी की थी और उनके दो बेटे आर्यमन और धर देओल हैं। वहीं, पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, लेकिन 11 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल जल्द ही फिल्म ‘बंदर’ में नजर आएंगे।

जब डिप्टी CM Brajesh Pathak बने पत्रकार, अपने ही मंत्री का कर डाला इंटरव्यू..वीडियो हुआ वायरल

शेयर करना
Exit mobile version