उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बेवफा प्रेमिका ने अपने दो अन्य प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पहले प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। अपर पुलिस लाइन इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है।
मृतक प्रेमी असगर, जो कांशीराम आवास में रहता था, उसने अपनी प्रेमिका शहज़ादी को अन्य लड़कों से बात करने से मना किया था। इसी बात से नाराज होकर प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश। उसने असगर को अपने कमरे पर बुलाया, जहाँ पहले से मौजूद उसके अन्य प्रेमियों ने मिलकर असगर के सीने में ताबड़तोड़ चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य प्रेमिका शहज़ादी और उसके एक प्रेमी सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी दूसरा प्रेमी आकाश अभी भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी रोष व्याप्त है।



