वृंदावन: मथुरा-वृंदावन में शुक्रवार को एक अनोखा और चर्चा का विषय बना हुआ विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। नगर निगम कार्यालय के बाहर अचानक एक व्यक्ति ‘कॉकरोच’ की ड्रेस पहनकर पहुंचा और वहां अजीबोगरीब डांस करने लगा। पहले लोगों को लगा कि यह कोई मजाक है, लेकिन जल्द ही स्पष्ट हुआ कि यह यमुना नदी में गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ एक सांकेतिक विरोध था।

कॉकरोच बनकर क्यों किया विरोध?

सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा ने बताया कि जब भी कोई कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने उठाता है, तो अक्सर उन्हें ‘कॉकरोच’ कहकर अपमानित किया जाता है। इसी तंज को उन्होंने अपने विरोध का हथियार बनाया। दीपक ने आरोप लगाया कि केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की निगरानी के बावजूद वृंदावन में यमुना नदी में लगातार गंदे नाले गिराए जा रहे हैं, जिससे पवित्र नदी प्रदूषित हो रही है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ बातें कर रहे हैं, धरातल पर कोई सुधार नहीं हो रहा।

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बीच वायरल हुआ वीडियो

इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) को लेकर चल रही चर्चाओं और मीम्स के बीच इस वीडियो ने लोगों का ध्यान और भी अधिक आकर्षित किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे “CJP का नया सदस्य” बता रहा है, तो कोई फनी अंदाज में कह रहा है कि अब विरोध जताने के लिए लोग क्या-क्या करने को मजबूर हैं। युवाओं के बीच यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Virendra Singh से सुनिए, इतिहास में पहली बार, ITBP कमांडो ने घेर लिया कमिश्नरेट ऑफिस

शेयर करना
Exit mobile version