दिल्ली के विवेक विहार इलाके में सोमवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। चार मंजिला इमारत में लगी आग में 9 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। घटनास्थल से 9 जले हुए शव बरामद किए गए हैं, जबकि लगभग 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग का कारण एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट होने की संभावना जताई जा रही है। आग के कारण इमारत के 6 फ्लैट्स को भारी नुकसान हुआ है।

दमकल विभाग की 10 से अधिक गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत और बचाव कार्य अभी जारी है। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतकों के परिवारों के लिए सहायता का ऐलान किया है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर दी है।

'बीजेपी की यह पुरानी...' गैस सिलेंडर दाम बढ़ने पर सपा सांसद Zia Ur Rehman Barq का सरकार पर निशाना!

शेयर करना
Exit mobile version