बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ अलग और रोमांचक लेकर आने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘समुक’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। पहली झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में अक्षय कुमार एक ऐसे खतरनाक मिशन पर नजर आने वाले हैं, जिसमें उनका सामना किसी इंसान से नहीं, बल्कि एक रहस्यमयी और डरावने जीव से होने वाला है।

फिल्म का फर्स्ट लुक एक इंटेंस एक्शन थ्रिलर की कहानी की ओर इशारा करता है। मेकर्स ने फिल्म की झलक साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “दुश्मन इंसान नहीं है। लेकिन लड़ाई इंसानियत के लिए है। और पीछे हटना कोई ऑप्शन नहीं है।” इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म की कहानी में इंसानियत को बचाने की एक बड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है।

डार्क सूट और हाथ में बंदूक लेकर नजर आए अक्षय

फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार बेहद गंभीर और एक्शन से भरपूर अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने डार्क सूट पहना हुआ है और हाथ में एक पावरफुल बंदूक लिए घने और धुंध से भरे जंगल में किसी अनदेखे निशाने पर नजर जमाए हुए हैं। इसके बाद सामने आती है उस रहस्यमयी जीव की झलक, जिसका खतरनाक चेहरा और विशाल जबड़ा उसे बेहद डरावना बनाता है। उसके नुकीले और टेढ़े-मेढ़े दांत फिल्म में आने वाले खतरे की गंभीरता का एहसास कराते हैं।

हालांकि, फिल्म में इस जीव की असल पहचान और उसकी कहानी को फिलहाल पर्दे में रखा गया है। यही रहस्य फिल्म के फर्स्ट लुक को और दिलचस्प बना रहा है।

ये कलाकार भी आएंगे नजर

‘समुक’ में अक्षय कुमार के साथ रुक्मिणी मैत्र, विनीत कुमार सिंह, बनिता संधू और रजत कपूर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है।

इस दिन रिलीज होगी ‘समुक’

फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अक्षय कुमार की यह फिल्म 28 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और कहानी से जुड़े अगले खुलासों का इंतजार है।

"कल सपा के साथ सीटों को लेकर चर्चा होगी..", Congress सांसद Imran Masood का ऐलान !

शेयर करना
Exit mobile version