साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘राणाबाली’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में बनी इस पीरियड ड्रामा फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ बताया कि ‘राणाबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म दशहरे के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
विजय देवरकोंडा का दिखा दमदार अवतार
फिल्म के नए पोस्टर में विजय देवरकोंडा का बेहद इंटेंस और रॉ लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर में वह धुएं से भरे माहौल के बीच एक खतरनाक पीरियड किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में भारी घुमावदार हथियार भी दिखाई दे रहा है।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि इतिहास का सबसे डार्क चैप्टर इस अक्टूबर में खुलेगा। इस ऐलान के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
पीरियड ड्रामा होगी ‘राणाबाली’
राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बन रही ‘राणाबाली’ एक बड़े बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है।
फिल्म को वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
विजय और रश्मिका की जोड़ी फिर आएगी नजर
‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। दोनों कलाकारों की जोड़ी को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है।
इसके अलावा इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे, जिससे फिल्म का ग्लोबल कनेक्शन और मजबूत होगा।



