वाराणसी: फूलपुर थाना क्षेत्र के ब्यौहरियापुर गांव में शनिवार दोपहर रील बनाने के दौरान अचानक गोली चलने से 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे पहले पिंडरा पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घायल किशोर का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

दो दोस्तों के साथ रील बना रहा था किशोर

ब्यौहरियापुर गांव निवासी प्रहलाद चौहान का पुत्र नीतिन चौहान शनिवार दोपहर गांव में ही अपने दो दोस्तों के साथ मोबाइल से रील बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, Reel Shooting के दौरान अचानक गोली चल गई, जिसकी चपेट में नीतिन आ गया। गोली की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

पिंडरा पीएचसी से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर

घटना के बाद ग्रामीणों ने घायल नीतिन को आनन-फानन में पिंडरा पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। एंबुलेंस की मदद से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी कृष मिश्रा को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही कठिरांव चौकी पुलिस और फूलपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कृष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आसपास के CCTV Footage भी खंगाले जा रहे हैं। घायल किशोर के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था नीतिन

गोली लगने से घायल नीतिन चौहान अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

गोरखपुर में CM योगी का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत ज्ञान का उपासक रहा है’

शेयर करना
Exit mobile version