लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पारा थाना क्षेत्र में मोहन रोड स्थित अर्थ हॉस्पिटल के सामने खड़ी एक कार के अंदर दरोगा का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कार काफी देर से संदिग्ध अवस्था में खड़ी थी। जब लोगों ने कार के अंदर देखा तो उसमें एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पारा थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतक की हुई पहचान

मृतक की पहचान दरोगा अजय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दरोगा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। दरोगा अजय सिंह की मौत की खबर से पुलिस विभाग में भी शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Firozabad Encounter: शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, ग्रामीणों ने सुनाई पूरी कहानी!

शेयर करना
Exit mobile version