गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है । चचेरे भाई ने युवक को बरात जाने की बात कहकर घर से बुलाया, फिर अपने दोस्तों के साथ ईंट भट्ठे पर ले जाकर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में युवक किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर सड़क पर पहुंचा और मदद के लिए चिल्लाने लगा।

गांव वालों की मदद से उसके परिजनों ने उसे BRD मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार रात अवैध संबंध के शक में हुई इस सनसनीखेज घटना में गीडा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विजय बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था

बता दे कि बनगावां निवासी 28 वर्षीय विजय पाल बेंगलुरु में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। वह एक सप्ताह पहले घर आया था। रविवार रात गांव में मायके गई थी। खाना खाने के बाद विजय घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई विनय अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंचा और बरात जाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि विजय को गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्टे पर ले जाया गया। वहां उसे पहले शराब पिलाई गई और फिर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया गया।

शरीर पर कई वार होने से विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद वह दौड़ता हुआ सड़क पर पहुंचा और शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर गांव वाले और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। उसे गंभीर हालत में पहले कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बाद में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में घटना के पीछे अवैध संबंध का विवाद सामने आया है। आरोप है कि विजय की विनय और मौसी से बातचीत होती थी। इसकी जानकारी विनय और मौसी को थी। इसी रंजिश में विजय को बुलाकर सुनियोजित तरीके से हमला किया गया।

मौसी की शादी चिलुआताल इलाके में हुई थी

जांच में यह भी पता चला है कि विनय का ननिहाल सूबा बाजार इलाके में है, उसकी मौसी की शादी चिलुआताल इलाके में हुई थी जहां विजय अक्सर आता-जाता था। हत्या की धमकी से गांव में तनाव हो गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना को लेकर गांव वालों में भारी गुस्सा है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनय, मौसी के बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

अंकिता भंडारी केस के ऑडियो कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

शेयर करना
Exit mobile version