पूरे 4 साल के लंबे इंतजार के बाद साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-Ups’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर ली है। कियारा आडवाणी और नयनतारा जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था। निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश ने ‘राया’ का दमदार किरदार निभाया है, जिसने सिनेमाघरों में आते ही तहलका मचा दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज के पहले दिन ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में धुआंधार कमाई करते हुए वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही यह फिल्म यश के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। इस बमफाड़ कमाई के साथ ही ‘टॉक्सिक’ ने इस साल रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 145 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है और 2026 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर पहले ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि यह बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचेगी। हालांकि, फिल्म को लेकर एक पहलू यह भी रहा है कि क्रिटिक्स की तरफ से इसे मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। इसके बावजूद दर्शकों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

नेपाल में जलप्रलय का कहर, 844 लोग लापता, 133 भारतीय और 265 चीनी नागरिक भी शामिल, यूपी में अलर्ट जारी

शेयर करना
Exit mobile version