अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के चयन को लेकर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। CEO चयन के लिए गठित सर्च कमेटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ट्रस्ट को सौंप दी है, जिसके बाद आज दोपहर 3 बजे मणिराम दास छावनी में एक अहम बैठक होने जा रही है।

इस प्रतिष्ठित पद के लिए देश भर से कुल 5,585 आवेदन प्राप्त हुए थे। पारदर्शी और कड़ी प्रक्रिया के बाद 600 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया। गहन साक्षात्कार (Interview) के उपरांत सर्च कमेटी ने 3 सबसे योग्य और उपयुक्त उम्मीदवारों का एक खास पैनल तैयार कर ट्रस्ट के सामने प्रस्तुत किया है।

आज मणिराम दास छावनी में होने वाली बैठक में ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारी सर्च कमेटी द्वारा भेजे गए 3 नामों के पैनल पर विस्तार से चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के बाद आज ही किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है। राम मंदिर के प्रशासनिक कार्यों और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नया सीईओ चुना जाना अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय होगा।

Virendra Singh से सुनिए- मंत्री राजभर का लेटर बम, प्रमुख सचिव और निदेशक हटाओ

शेयर करना
Exit mobile version