मुंबई : साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दि’ (Peddi) का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तूफान देखने को मिल रहा है। इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्मों में से एक ‘पेद्दि’ ने 4 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी और रिलीज होते ही थिएटर्स में तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया पर दमदार बज, सुपरहिट गानों और दमदार ट्रेलर के बाद फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में भारी भीड़ उमड़ रही है और जनता की तरफ से इसे शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं।

पहले ही दिन कमाए ₹135.36 करोड़, राम चरण ने रचा इतिहास

दर्शकों के इस भारी रिस्पॉन्स का असर फिल्म के कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मेकर्स के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक, ‘पेद्दि’ ने दुनिया भर में अपने ओपनिंग डे (पहले दिन) पर ₹135.36 करोड़ से ज्यादा का धमाकेदार ग्रॉस कलेक्शन किया है। इस ऐतिहासिक शुरुआत के साथ यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।

यह कामयाबी अभिनेता राम चरण के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक है, क्योंकि ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ के बाद यह उनकी दूसरी ₹100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग है। इसी के साथ राम चरण दुनिया के ऐसे सिर्फ पांचवें अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक से ज्यादा बार ₹100 करोड़ से बड़ी ओपनिंग डे की शुरुआत दी है। सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी पहले दिन जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है।

‘क्रॉसओवर एथलीट’ के किरदार में दिखे राम चरण

फिल्म की कहानी एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ के सफर और उसके हिम्मत व जज्बे के इर्द-गिर्द घूमती है। राम चरण का यह किरदार उन महान खेल दिग्गजों के वास्तविक जीवन से प्रेरित है, जिन्होंने अपनी असली मंजिल पाने से पहले अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाया था; ठीक वैसे ही जैसे महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट आइकॉन बनने से पहले फुटबॉल खेला करते थे, और सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट इतिहास रचने से पहले शुरुआत में टेनिस में हाथ आजमाया था।

ए. आर. रहमान के म्यूजिक का यूट्यूब पर धमाका

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान का साउंडट्रैक फिल्म की सफलता को और आगे बढ़ा रहा है। फिल्म का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ यूट्यूब पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है, जबकि ‘रई रई रा रा’ ने 74 मिलियन और ‘हेल्लाल्लाल्लो’ ने 34 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं। इससे पहले 23 मई को भोपाल में फिल्म का एक ग्रैंड म्यूज़िकल लॉन्च इवेंट भी आयोजित किया गया था, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट शामिल हुई थी।

पर्दे के पीछे की मजबूत टीम और निर्माण

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, रवि किशन और जगपति बाबू जैसे कलाकारों की फौज है। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले किया है, जिसमें ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’, ‘सुकुमार राइटिंग्स’ और ‘IVY एंटरटेनमेंट’ ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं। ‘IVY एंटरटेनमेंट’ साल 2020 में अपनी शुरुआत के बाद से भारत में फिल्म राइट्स और प्रीमियम आईपी तैयार करने वाली एक मजबूत कंपनी बनकर उभरी है।

तकनीकी टीम की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी आर. रतनावेली ने संभाली है, प्रोडक्शन डिजाइन अविनाश कोल्ला का है, एडिटिंग नवीन नूली ने की है और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर वी. वाई. प्रवीण कुमार हैं। उत्तर भारत (नॉर्थ इंडिया) में इस फिल्म को ‘जियो स्टूडियोज’ द्वारा रिलीज किया गया है, जिसने इससे पहले ‘धुरंधर’, ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी बड़ी फिल्में दी हैं।

"2027 में BJP की सरकार बनेगी", सपा पर भड़कते हुए मंत्री Jaiveer Singh ने कर दिया ऐलान

शेयर करना
Exit mobile version