लखनऊ से उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, जहां जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के तीन प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं।

घोषणा के मुताबिक, स्वयं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अपनी पारंपरिक कुंडा विधानसभा सीट (सीट संख्या 246) से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पार्टी ने बाबागंज विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक विनोद सरोज पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा, प्रतापगढ़ की ही विश्वनाथगंज विधानसभा सीट से कुलदीप पटेल को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संभावित राजनीतिक समीकरणों और गठबंधन की चर्चाओं के बीच राजा भैया का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। कुंडा और बाबागंज में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की पहले से मजबूत पकड़ रही है, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। अब विश्वनाथगंज सीट से कुलदीप पटेल को मैदान में उतारकर पार्टी ने जिले की तीसरी अहम सीट पर भी अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। लखनऊ से हुए इस ऐलान के बाद प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों की सियासी हलचल तेज हो गई है।

'संविधान चलाने वाले हाथ अच्छे होने चाहिए...' Lucknow में Chandrashekhar Azad का बड़ा बयान

शेयर करना
Exit mobile version