उत्तर प्रदेश टी20 लीग का चौथा सीजन इस बार पहले से ज्यादा भव्य होने जा रहा है। प्रदेश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट लीग की शुरुआत 14 अगस्त से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। इस बार टूर्नामेंट के मुकाबले लखनऊ और कानपुर के दो बड़े क्रिकेट मैदानों पर खेले जाएंगे।

लीग के मुकाबलों की मेजबानी इकाना स्टेडियम और ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम करेंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला जाएगा।

ध्रुव जुरेल की कमी को पूरा करने की तैयारी

गोरखपुर लायंस के लिए भारतीय टेस्ट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर जाने वाले ध्रुव जुरेल शुरुआती मुकाबलों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। आर्यन जुयाल ने कहा कि टीम ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऑक्शन में ही बैकअप खिलाड़ियों की व्यवस्था कर ली थी। उन्होंने कहा कि बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।

लखनऊ और कानपुर में होंगे मुकाबले

बता दे कि इस सीजन में लीग के पहले चरण के 22 मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं प्लेऑफ और फाइनल समेत 12 मुकाबले कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे।दो अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले होने से खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।

टिकट की कीमत 100 से 500 रुपये

यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन में दर्शकों के लिए टिकट की कीमतें काफी कम रखी गई हैं। क्रिकेट फैंस सिर्फ 100 रुपये से 500 रुपये तक में स्टेडियम पहुंचकर मैच का आनंद ले सकेंगे।

गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि स्कूल, कॉलेज और हाउसिंग सोसायटियों के लिए भी रियायती टिकट की व्यवस्था की गई है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंच सकें।

हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस नेता RajendraPal Gautam का हमला, बोले- बीजेपी फैला रही जहर

शेयर करना
Exit mobile version