लखनऊ: यूपी प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन गांधी भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए कई बातें कहीं।

‘सपा-बसपा ने स्कूलों को लूटा था’

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा ने स्कूलों को लूटा था। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार की वजह से बीजेपी को पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं।

‘2024 से सहयोगियों के साथ सरकार चल रही’

केशव मौर्य ने कहा कि 2024 से सहयोगियों के साथ सरकार चल रही है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में 2027 में फिर से सरकार बनेगी।

‘9 साल में यूपी में जबरदस्त विकास हुआ’

डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में 9 साल में जबरदस्त विकास हुआ है। उन्होंने सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

CM योगी ने किया गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ, बोले- हमारी सरकार ने ग्राम सचिवालय बनाया

शेयर करना
Exit mobile version