उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। जारी नई तैनाती सूची के तहत पीसीएस सौरभ सिंह को एडीएम (सिटी) कानपुर नगर की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पीसीएस दिनेश को एडीएम (सिटी) अयोध्या के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (ADM), मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और नगर निगमों में अपर नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।

बता दें, तबादला सूची के अनुसार, पवन कुमार को एडीएम कुशीनगर और आलोक कुमार गुप्ता को एडीएम कासगंज बनाया गया है। वहीं कंचन को एडीएम (न्यायिक) चित्रकूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक विभागों में फेरबदल करते हुए अजय कुमार त्रिपाठी को मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) मऊ तथा भान सिंह को अपर नगर आयुक्त शाहजहाँपुर नियुक्त किया गया है। सूरज कुमार यादव को अपर नगर आयुक्त सहारनपुर के पद पर भेजा गया है।

अन्य प्रमुख तैनातियों में हिमांशु कुमार गुप्ता को बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) का सचिव बनाया गया है, जबकि निधि डोडवाल को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, अरुण कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) मत्स्य, जितेंद्र कटियार को उपनिदेशक (प्रशासन) आयुर्वेदिक निदेशालय लखनऊ, और वंदित श्रीवास्तव को उपनिदेशक (प्रशासन) उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज के पद पर तैनात किया गया है।

Akhilesh Yadav PC : ''रूठों को मनाएंगे...'',27 के चुनाव को लेकर Akhilesh Yadav ने बताई अपनी रणनीति !

शेयर करना
Exit mobile version