लखनऊ : केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक विशाल प्रेसवार्ता (प्रेस कॉन्फ्रेंस) को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने पिछले 12 वर्षों में देश और उत्तर प्रदेश में हुए क्रांतिकारी बदलावों और विकास कार्यों का पूरा लेखा-जोखा देश के सामने रखा। सीएम योगी ने कहा कि इन 12 वर्षों में पूरी दुनिया ने भारत को बदलते देखा है और आज वैश्विक पटल पर भारत की एक नई व मजबूत पहचान बनी है, जिसकी विकास यात्रा की सराहना पूरी दुनिया कर रही है।
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता
➡मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर पीसी
➡मोदी जी ने हर वर्ग के लिए काम किया
➡बिना भेदभाव हर धर्म-जाति के लिए काम किया
➡हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा
➡12 साल में भारत को बदलते देखा
➡मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा… pic.twitter.com/jpy0EtMnJi— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 12, 2026
देश में सिर्फ 4 जातियां: महिला, किसान, युवा और गरीब
प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष की जातिगत राजनीति पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के मूल मंत्र को दोहराया। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने स्पष्ट किया है कि देश में केवल चार ही प्रमुख जातियां हैं— महिला, किसान, युवा और गरीब। हमारी सरकार ने हमेशा इन्हीं चार स्तंभों को प्राथमिकता दी है।” सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि जब हम गरीब के कल्याण की बात करते हैं, तो हमारी सरकार कभी किसी की जाति या धर्म नहीं देखती। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग, हर मजहब के लोगों तक विकास योजनाओं को पहुंचाया गया है।
सीएम योगी ने गिनाए देश और उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक आंकड़े
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के जरिए बताया कि मोदी सरकार की जनधन खाता योजना, डिजिटल इंडिया, मुद्रा योजना और स्टार्टअप जैसी नीतियों ने देश के नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाया है। देश में जहां 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया है और 4 करोड़ परिवारों को पक्के आवास दिए गए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश ने भी इन योजनाओं को जमीन पर उतारने में कीर्तिमान स्थापित किया है।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश (UP) की प्रमुख उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए आंकड़े साझा किए:
आवास: यूपी में रिकॉर्ड 65 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर (आवास) दिए गए।
शौचालय: स्वच्छता अभियान के तहत प्रदेश में 3 करोड़ से अधिक गरीबों के घरों में शौचालय बनाए गए।
उज्ज्वला योजना: 2 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दी गई।
स्वास्थ्य व राशन: सूबे के 15 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभांवित हो रहे हैं और 15 करोड़ ज़रूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन का लाभ मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण और गरिमा पर विशेष जोर
सीएम योगी ने अपने संबोधन के अंत में आधी आबादी यानी महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर विशेष बात की। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में महिलाओं और बच्चियों के साथ हमेशा भेदभाव होता था। लेकिन मोदी जी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देकर समाज की सोच बदली। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि घर-घर में शौचालय का निर्माण केवल स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि भारत की नारी की गरिमा और सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है।



