मेरठ: पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब से भरे ट्रक को कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने NH-58 से पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, ट्रक में शराब को सफेद वॉल पट्टी और बोरों के बीच छिपाया गया था। बरामद शराब की कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

मामले में पुलिस अब शराब तस्करी करने वाले गिरोह और उसके सरगना की तलाश में जुटी है। शराब की यह खेप पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।

गोमती उफान पर, रेलिंग तक पहुंचा पानी, लखनऊ में मंडराया बाढ़ का खतरा, 8 जिलों में  रेड अलर्ट जारी!

शेयर करना
Exit mobile version