मुजफ्फरनगर। जिले के बुढ़ाना कस्बे में शनिवार सुबह एक युवक की उसकी ससुराल में ही धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेरठ के लक्खीपुरा निवासी तालिब के रूप में हुई है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले हासिम नाम के युवक ने उस पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिसमें तालिब का सिर फट गया और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। स्वजन उसे पहले सीएचसी ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या है हत्या की वजह?

परिजनों का आरोप है कि आरोपी हासिम मृतक तालिब की पत्नी से प्रेम करता था और तालिब पिछले कुछ दिनों से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि तालिब अक्सर प्रेमी को लेकर टोकाटाकी करता था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी बात से नाराज होकर हासिम ने शनिवार सुबह करीब सात बजे तालिब पर जानलेवा हमला कर दिया। मृतक के भाई की तरफ से आरोपी हासिम के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मेरठ में CM Yogi ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल! हेलीकॉप्टर से किया हवाई सर्वे

शेयर करना
Exit mobile version