लखनऊ: पूर्व IPS अधिकारी राजेश पांडे ने मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्रजेश मिश्रा को दिए गए पॉडकास्ट में राजेश पांडे ने कहा, “मुख्तार अंसारी से ज्यादा खतरनाक माफिया मैंने अपने करियर में नहीं देखा।”

राजेश पांडे ने ये बात अपने पुलिस सेवा के अनुभव के आधार पर कही। उन्होंने अपने करियर के दौरान मुख्तार अंसारी को सबसे खतरनाक माफिया बताते हुए ये बात कही।

पूर्व IPS अधिकारी का यह बयान अब चर्चा में है। पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने अपने पुलिस सेवा के अनुभवों के आधार पर मुख्तार अंसारी को लेकर अपनी राय रखी।

कौन हैं IPS राजेश पांडे ?

राजेश कुमार पांडेय उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IPS अधिकारी हैं। उनका मूल संबंध प्रयागराज जिले से है, जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। उन्होंने 1982 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बॉटनी में M.Sc. की पढ़ाई पूरी की।

राजेश पांडेय के परिवार की पृष्ठभूमि प्रशासनिक या पुलिस सेवा से नहीं रही। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका परिवार किसान पृष्ठभूमि से जुड़ा था और वह अपने परिवार के पहले पुलिस अधिकारी बने। उनके पिता चंद्र प्रकाश पांडेय हाईकोर्ट में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 1986 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC की परीक्षा पास की और डिप्टी SP बने। पुलिस सेवा में आने के बाद उनकी शुरुआती पोस्टिंग सोनभद्र, जौनपुर, आजमगढ़ और लखनऊ जैसे स्थानों पर CO के तौर पर हुई।

"आकाश आनंद का हमारी पार्टी में स्वागत है...", मंत्री Sanjay Nishad का Akash Anand को ऑफर

शेयर करना
Exit mobile version