महराजगंज। जिले के परिवार न्यायालय में चल रहे भरण-पोषण के मुकदमे की तारीख देखने पहुंची एक विवाहिता के साथ कचहरी परिसर में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दो युवक दो महिलाओं के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक बुजुर्ग भी एक युवक पर हाथ उठाते दिखाई दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा चौराहा निवासी प्रिया का विवाह बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कोईलाडाड़ निवासी युवक से हुआ है। पीड़िता के अनुसार, दहेज उत्पीड़न को लेकर उसने 29 जनवरी को अपने ही पति और ससुराल पक्ष के कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। साथ ही परिवार न्यायालय महराजगंज में भरण-पोषण का वाद भी चल रहा है।

गुरुवार को क्या हुआ?

पीड़िता के अनुसार, गुरुवार को उसी मुकदमे की तारीख थी और उसके पिता की गवाही होनी थी। दोपहर करीब दो बजे वह अपनी बहन और पिता के साथ कोर्ट रूम से निकलकर भूतल के हाल में पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से तीन लोग वहां पहुंचे और एकराय होकर उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। जब उसके पिता और बहन ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई और नीचे गिराकर गला दबाने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर कचहरी में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

जान से मारने की धमकी का आरोप

विवाहिता का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने मुकदमे में पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाहिता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और वीडियो क्लिप भी पुलिस को उपलब्ध करा दिया है।

पुलिस ने क्या कहा?

सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Love Lottery Interview : मर्द को भी दर्द होता है..,इसलिए देखने जाएं ये फिल्म!| Akshay Oberoi | Movie

शेयर करना
Exit mobile version