हाथरस: मथुरा-बरेली हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जवाहर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात 3 बजे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, एक डबल डेकर बस करीब 50 यात्रियों को लेकर जयपुर से बरेली जा रही थी। रात करीब 3 बजे बस जवाहर टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए एक बेकाबू ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के वक्त बस के अंदर ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती घायलों में से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Heat Wave | गर्मी से झुलस रहा उत्तर प्रदेश, सुनें क्या बोल रही बेहाल जनता ..? | Weather Alert

शेयर करना
Exit mobile version