वर्ल्ड न्यूज़ : चर्चित किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी के रियल-एस्टेट निवेश को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कियोसाकी पर लगभग 1.2 बिलियन डॉलर (120 करोड़ डॉलर) का भारी-भरकम कर्ज है। हालांकि, उनकी पूर्व पत्नी और बिजनेस पार्टनर किम कियोसाकी ने इस आंकड़े पर सफाई देते हुए स्पष्ट किया है कि यह पूरी रकम रॉबर्ट पर व्यक्तिगत रूप से कर्ज के रूप में नहीं है, बल्कि यह उनके बड़े रियल-एस्टेट पोर्टफोलियो और प्रॉपर्टी-बैक्ड लोन से जुड़ी हुई है।

79 वर्षीय रॉबर्ट कियोसाकी अक्सर अपने भाषणों और पॉडकास्ट में गर्व से कहते रहे हैं कि वे एक बिलियन से ज्यादा के कर्जदार हैं। उनका मानना है कि सही तरीके से लिया गया कर्ज आय पैदा करने वाली संपत्तियां (एसेट्स) खरीदने का एक बेहतरीन जरिया है। हालांकि, उन्होंने लोगों को चेतावनी भी दी है कि बिना उचित वित्तीय शिक्षा और जोखिम को समझे इस तरह की रणनीति को कॉपी नहीं करना चाहिए। वैनिटी फेयर की रिपोर्ट के अनुसार, कियोसाकी की इस रणनीति में प्रॉपर्टी की बढ़ती इक्विटी के बदले उधार लेना और उससे मिलने वाली रकम को टैक्स-फ्री इनकम के रूप में इस्तेमाल करना शामिल है।

विशेषज्ञों की इस पर अलग-अलग राय सामने आई है। कुछ एक्सपर्ट्स इसे एक शानदार और सामान्य रियल-एस्टेट स्ट्रैटेजी मानते हैं, वहीं कुछ वित्तीय सलाहकारों ने इसे लेकर कड़ी चेतावनी भी दी है। कंसल्टेंसी फर्म JPTD पार्टनर्स के फाउंडर जॉन पूल ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लीवरेज (उधार का पैसा) जब तक ऊपर जाता है, तब तक सब ठीक लगता है, लेकिन अगर बाजार में गिरावट आई, तो यह किसी ‘चेनसॉ’ की तरह खतरनाक साबित हो सकता है। आम निवेशकों के लिए यह रणनीति बहुत जल्दी भारी वित्तीय संकट का कारण बन सकती है। कियोसाकी लंबे समय से एसेट्स बनाने और टैक्स बचाने के लिए इस तरह के वित्तीय उपायों की वकालत करते आए हैं।

02 सितम्बर की 25 बड़ी खबरें |Top 25 News | UP News | Today Hindi News | CM Yogi | Akhilesh |Politics

शेयर करना
Exit mobile version