डेस्क : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Poco भारत में अपनी M8 सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस नए डिवाइस को Poco M8x 5G के नाम से पेश कर सकती है। कंपनी ने फोन का टीजर जारी कर दिया है, हालांकि अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
वही Poco M8x 5G के लॉन्च से पहले इसकी कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है। टिपस्टर योगेश बरार के मुताबिक, भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जा सकती है।
बता दें कि Poco M8 5G के बेस मॉडल की कीमत 18,999 रुपये थी, जबकि Poco M8 Power 5G को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में Poco M8x 5G को कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में उतार सकती है।
Poco M8x 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। पावर के लिए फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है।
Flipkart पर उपलब्ध होगा फोन
Poco M8x 5G के लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जिससे संकेत मिलता है कि फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।
टीजर के अनुसार, फोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल और टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। फोन ग्रीन कलर ऑप्शन में नजर आया है, जिसमें कैमरा मॉड्यूल और फ्रेम के आसपास गोल्डन डिटेलिंग देखने को मिल सकती है।कंपनी जल्द ही Poco M8x 5G की लॉन्च डेट का ऐलान कर सकती है।



