लखनऊ: समाजवादी पार्टी अब पीडीए के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। जनेश्वर मिश्र जयंती के मौके पर लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
जनेश्वर मिश्र पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम
जनेश्वर मिश्र जयंती पर लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में बड़ा आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के जरिए ब्राह्मण समाज को विशेष संदेश देने की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।
तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव करेंगे बैठक
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक करेंगे। इस बैठक में आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएगी और नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
माता प्रसाद पांडेय और सनातन पांडेय को जिम्मेदारी
ब्राह्मण समाज तक सपा का संदेश पहुंचाने के लिए माता प्रसाद पांडेय और सनातन पांडेय को अहम जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को भी बुलाया गया है।
मंडलवार ब्राह्मण सभाओं की तैयारी
जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रम के बाद सपा मंडलवार ब्राह्मण सभाएं आयोजित करने की तैयारी में है। पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ब्राह्मण वोट बैंक को जोड़ने पर रहेगा।


