बुलंदशहर : खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दे कि युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई और शव को हाथ-पैर बांधकर नहर किनारे फेंक दिया गया। हत्या की सूचना पर SSP और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और सर्विलांस की चार टीमें लगाई गई हैं।

शव आधा मिट्टी के ढेर में दबा हुआ था

रविवार शाम थाना खुर्जा देहात के गवां गांव में नहर किनारे 18 साल के युवक का गला कटा शव मिला। युवक के हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे और शव आधा मिट्टी के ढेर में दबा हुआ था। युवक की पहचान 18 साल के जान मोहम्मद पुत्र दीन मोहम्मद निवासी भटवारा गांव मुर्तजाबाद के रूप में हुई है।

दिल्ली में वेल्डर का काम करता था

उसका टेंपो घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर जंगल में खड़ा मिला। युवक की बेरहमी से हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर SSP दिनेश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और गहन जांच की। युवक के पिता दीन मोहम्मद ने बताया कि उनका बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डर का काम करता था और दो दिन पहले ही घर आया था।

दोपहर तीन बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा

अपने पिता का टेंपो लेकर शनिवार सुबह वह बुलंदशहर के भूड़ चौराहे के लिए निकला। उसने बताया कि बुकिंग नहीं है और वह दोपहर तक वापस आ जाएगा। दोपहर तीन बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। इसके बाद परिजनों ने हादसे का शक जताते हुए खुर्जा देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

खून से सना शव बरामद हुआ

उन्होंने बताया कि रविवार शाम वह तलाश करते हुए गांव के जंगलों में पहुंचे, जहां पहला टेंपो लावारिस हालत में मिला। इसके बाद जब आसपास के इलाके में तलाश की गई तो नहर की मिट्टी पर जान मोहम्मद का खून से सना शव बरामद हुआ। उसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था।

वही पिता ने बताया कि उसके छह बच्चों में जान मोहम्मद सबसे बड़ा था, उसके बाद चार बेटियां और एक छोटा बेटा है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। SSP दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या की गई है।

सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई

युवक के परिजनों से बातचीत के दौरान कुछ अहम सुराग मिले हैं। घटना की जांच और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए SWAT और सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ram Mandir और Badrinath Mandir में कथित चंदा चोरी पर इन आध्यात्मिक गुरुओं को ज़रूर सुनें|Sadhvi,Giri

शेयर करना
Exit mobile version