उत्तर प्रदेश के सीतापुर और लखनऊ के बीच सनसनी फैलाने वाले छात्रा मानसी हत्याकांड का पुलिस ने महज़ 2 घंटे के भीतर खौफनाक मुठभेड़ के बाद पर्दाफाश कर दिया है। 3 महीने की गर्भवती प्रेमिका की बेरहमी से गला दबाकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रेमी विशाल पाल को संदना थाना पुलिस ने जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

शादी के विवाद में घोंटा गला, शव पर रखा पिलर

पुलिस पूछताछ में आरोपी विशाल पाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। विशाल और मानसी के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे मानसी 3 महीने की गर्भवती हो गई थी। बीते 25 मई 2026 को विशाल, मानसी को सिधौली से अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर लखनऊ के बक्शी का तालाब (BKT) थाना क्षेत्र के किसान पथ के पास एक सुनसान जगह ले गया। वहाँ शादी करने और साथ रहने को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आवेश में आकर विशाल ने मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान और साक्ष्य छिपाने के लिए उसने मृतका के गले पर भारी-भरकम सीमेंट का पिलर रख दिया और फरार हो गया। सुबह लखनऊ में छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

शौच का बहाना बना पुलिस की पिस्टल छीनी और की फायरिंग

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) के मुताबिक, संदना पुलिस टीम आरोपी विशाल को हिरासत में लेकर साक्ष्य संकलन के लिए ग्राम रामपुर मढ़िया के पास लिप्टिस के बाग की तरफ गई थी। इसी दौरान आरोपी ने शौच का बहाना बनाया और पुलिस टीम को चकमा देकर सरकारी पिस्टल छीन ली। आरोपी अभिरक्षा से भागने लगा और पुलिस पर जानलेवा फायर झोंक दिया।

पुलिस टीम ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ और गिरफ्तारी के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली सीधे बदमाश विशाल के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। मृतका के परिजनों ने पहले ही विशाल पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दी थी, जिसके बाद क्षेत्राधिकारी मिश्रिख के पर्यवेक्षण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया।

UP Panchayat Chunav : जल्द पंचायत चुनाव करवाए सरकार,बुलंदशहर के लोगों ने कर डाली डिमांड

शेयर करना
Exit mobile version