बांग्लादेश के चट्टोग्राम स्थित हथहाजारी फील्ड फायरिंग रेंज में एक सैन्य अभ्यास के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। लाइव फायरिंग ड्रिल के दौरान चीन निर्मित ‘टाइप 59’ (Type 59) मुख्य युद्धक टैंक के अंदर अचानक जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में बांग्लादेश सेना के दो सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक उच्च अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें, बांग्लादेश सेना के अंतर-सेवा जनसंपर्क निदेशालय (ISPR) और स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्फोट इतना भयंकर था कि टैंक के अंदर मौजूद सैनिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर रूप से घायल अधिकारी को तुरंत एयरलिफ्ट करके ढाका स्थित कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) में भर्ती कराया गया है। ISPR ने बताया कि धमाके के सटीक कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि ‘टाइप 59’ चीन द्वारा निर्मित पुराना टैंक मॉडल है, जिसे बांग्लादेश सेना ने चीनी सहायता से अपग्रेड करके ‘Type 59G Durjoy’ मानक में बदला था। इस हादसे के बाद चीनी सैन्य उपकरणों की गुणवत्ता, पुरानी तकनीक और अभ्यास के दौरान रखरखाव के सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें शाम 5 बजे | UP News | UP Flood | CM Yogi | Akhilesh Yadav | Bstv | Crime News

शेयर करना
Exit mobile version